{"_id":"68e02be68ca9c42aa90c1081","slug":"jagmanpur-team-wins-volleyball-by-defeating-may-orai-news-c-224-1-ori1005-135360-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वॉलीबॉल में मई को हराकर जगम्मनपुर की टीम विजेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वॉलीबॉल में मई को हराकर जगम्मनपुर की टीम विजेयी
विज्ञापन
रामपुरा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक के ग्राम मई में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबॉल में मई को हराकर जगम्मनपुर की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार ने फीता काटकर किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। पुरुष वॉलीबॉल में जगम्मनपुर की टीम विजेता रही। मई की टीम उपविजेता रही। महिला कबड्डी में मई की टीम विजेता बनी। 200 मीटर पुरुष दौड़ में हमीरपुरा निवासी शिवम ने प्रथम, 200 मीटर महिला दौड़ में गौरी प्रथम स्थान पर रहीं।
विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रज्जन पाल, अमर सिंह,गजेंद्र सिंह, जगजोर सिंह, राहुल पहलवान आदि ने सहयोग किया। (संवाद)