फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Investigation report of mining in Bundelkhand Expressway construction rejected

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण में खनन की जांच रिपोर्ट खारिज

Sun, 03 Mar 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 03 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Investigation report of mining in Bundelkhand Expressway construction rejected
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण में हुए मिट्टी के प्रयोग को अवैध खनन कर मिट्टी डलवाने का अधिकारियों व कंट्रक्शन कंपनी पर आरोप लगाया था। जिस पर जांच कर रिपोर्ट एनजीटी को देनी थी। एनजीटी ने अधिकारियों की संयुक्त समिति की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी कर तलब किया गया है।
विज्ञापन

आरटीआई व याचिकाकर्ता अरुण कुमार तिवारी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में अवैध मिट्टी खनन करने की शिकायत एनजीटी से की थी। उसने बताया कि जीपीएस कैमरा से निकाले गए साक्ष्यों में खनन से कई मीटर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिस पर इसकी जांच कर रिपोर्ट समिति के अधिकारियों को सौंपनी थी। रिपोर्ट्स के आधार पर समिति को निरीक्षण के दौरान कुछ भी अवैध खनन नहीं मिला था। समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि खनन के दौरान तालाब बनाए गए। इसमें वहां सिंचाई करना किसानों के लिए आसान हो गया है। इस रिपोर्ट को नेशनल ग्रीन ट्रमिनल एनजीटी ने खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस मामले को दबाने के लिए उसे परेशान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed