फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent missing playing outside the house

Jalaun News: घर के बाहर खेल रही मासूम लापता

Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Innocent missing playing outside the house
उरई। घर के बाहर खेल रही मासूम संदिग्ध हालात में लापता हो गई। कुछ देर बाद जब मासूम परिजनों को दिखाई नहीं दी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने आसपास व गांव में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसी गांव निवासी मुकेश दोहलिया की दो वर्षीय पुत्री जाह्नवी गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बच्ची के दिखाई न देने से परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में लोगों से पूछताछ कर मोहल्ले के लोगों से भी बात की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश व विवाद से इंकार किया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed