फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent child dies due to drowning in pond

Jalaun News: मासूम की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 02 Mar 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to drowning in pond
कदौरा। मां के साथ खेत गया सात वर्षीय मासूम खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इटौरा बावनी निवासी रोशनी शुक्रवार की सुबह अपने सात वर्षीय बेटे राज को लेकर गांव के बाहर ऐभरन बाबा तालाब के नजदीक अपने खेत पर लगी मटर की फसल काटने गई थी। रोशनी फसल को काटने लगी, तभी मासूम खेलते हुए तालाब के किनारे पहुंच गया। तालाब में डूब गया। परिजनों ने बताया कि पिता संजय दिल्ली के फरीदाबाद में मजदूरी करता था। जबकि इकलौता बेटा राज मां रोशनी के साथ घर पर ही रहता था।



बेटे से लिपट गई रोशनी बोली अब कैसे जीतेंगे
कदौरा। दो घंटे तक बेटे के खेत पर न मिलने से परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव तालाब में पड़ा मिला। शव देख मां रोशनी बदहवाश होकर जमीन पर गिर पड़ी और जोर जोर से रोने लगी। मिट्टी से सने राज को कलेजे से लिपटाकर बोली कि तुम ही तो मेरा सहारा थे अब कैसे जिएंगे। यह देख आसपास खड़े लोगों के आंखों में भी आंसू आ गए। वह बेटे से लिपटकर बार बार बेसुध हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed