{"_id":"5de169578ebc3e54791d96ab","slug":"injured-worker-died-orai-news-knp5290515129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बरही में गुरुवार शाम बंबा के पास हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मृतक की पुत्री व पत्नी की हालत गंभीर बनी है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना से मजदूरों को लेकर एक आटो तिरही गांव जा रहा था, तभी बरही बंबा के पास एक कार चालक ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे आटो खंती में पलट गया और उसमें बैठे सभी मजदूर घायल हो गए थे, जिसमे श्रीकांत (50) उसकी पत्नी राममूर्ति (45) व पुत्री रोशनी (20 ) समेत 11 मजदूर घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया था, जहां हालत गंभीर होने पर श्रीकांत, पत्नी व पुत्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
श्रीकांत की हालत में सुधार न होने देर रात डाक्टरों ने उसेे कानपुर रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी व पुत्री जिला अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है।ं थाना पुलिस ने बताया कि श्रीकांत मूलरूप से ग्राम छौंक का रहने वाला था और 10 वर्ष से मजदूरी करने के लिए अपने परिजनों के साथ ग्राम बबीना में बस गया था। गुरुवार को सभी मजदूर तिरही गांव निवासी एक किसान की फसल काटने के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसा हो गया।