फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Informing women of their legal rights

महिलाओं को बताए उनके कानूनी अधिकार

Sat, 23 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 23 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Informing women of their legal rights
चमरसेना में आयोजित गोष्ठी में पहुंचीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ग्राम चमरसेना में महिला सेवा संस्थान व गुलाबी गिरोह के तत्वावधान में महिलाओं की जागरूकता के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वावलंबन के गुर सिखाए गए। साथ ही उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी उन्हें जानकारी दी गई। कोंच विकास खंड के ग्राम ग्राम चमरसेना में महिला हिंसा और महिला सशक्तीकरण विषय पर विचार
विज्ञापन


गोष्ठी शनिवार को हुई। इसमें शिक्षिका डॉ. ममता स्वर्णकार ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता उन्हें सुरक्षित रखने का अहसास दिलाती है, कानून में महिलाओं को बहुत सारी सुविधाएं दी गई हैं। इनका साथ लेकर हम खुद भी सुरक्षित रह सकती हैं और अपने आसपास की महिलाओं की मदद भी कर सकती हैं। महिला सेल प्रभारी रजनी मिश्रा और महिला थानाध्यक्ष
विज्ञापन


नीलेश कुमारी ने ने 1090 वूमेन हेल्पलाइन को महिलाओं की सहेली बताया। कहा कि अगर उनके साथ कोई भी असहज स्थिति आती है तो इस 1090 और 100 नंबर का इस्तेमाल कर कानूनी सुरक्षा ले सकती हैं। गरिमा पाठक और गुलाबी गिरोह की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा ने भी महिलाओं को उनकी सुरक्षा के जरूरी टिप्स दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान चमरसेना
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपशिखा पटेल, माया देवी, अंगूरी देवी, शीला, सलौनी, सरोज, सरिता, शकीला, आशा सहित सैकड़ों महिलाएं व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed