फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Information about groups will be available from the Locus app

Jalaun News: लोकोस एप से मिलेगी समूहों की जानकारी

Tue, 20 Dec 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Information about groups will be available from the Locus app
कदौरा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत से समूह सखियों को ब्लॉक मुख्यालय पर लोकोस एप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद फीडिंग का काम पूरा होने पर प्रत्येक समूह से संबंधित सभी जानकारियां लोकोस एप पर मिल जाएंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों की समूह सखियों या एक्टिव महिला को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्लॉक मिशन मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि सभी समूह सखियों के मोबाइल पर लोकोस एप डाउनलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एप डाउनलोड होने के बाद उनकी आईडी बनाकर पासवर्ड दिया जाएगा। पासवर्ड लॉगइन होने के बाद समूह एप खुल जाएगा। इसमें समूह में कार्यरत महिलाओं से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगी। इस ब्योरे को समूह की सखियां ही फीड करेंगी। विकासखंड कदौरा में 1000 से अधिक समूह में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed