{"_id":"67d1dda23ae546ab18075ecd","slug":"inflation-has-no-effect-on-the-festival-shopping-is-rampant-orai-news-c-224-1-ori1005-126854-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: त्योहार पर महंगाई बेअसर, जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: त्योहार पर महंगाई बेअसर, जमकर खरीदारी
विज्ञापन
उरई। पिछले साल के मुकाबले इस साल खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मैदा से लेकर रिफाइंड और आटा तक के दाम में उछाल आया है। इसके बाद भी लोग बाजारों में होली को लेकर खूब खरीदारी कर रहे हैं। सुबह से ही लोग दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे।
होली को लेकर हर तरफ रंगीन माहौल है। रंगों से लेकर गुझिया बनाने तक के लिए जमकर कर खरीदारी हो रही है। जो खरीदारी पिछले साल हुई थी, उसमें इस बार कुछ कमी हो सकती है। हर चीज में 10 से 15 प्रतिशत तक की महंगाई बढ़ी है। रिफाइंड पिछले साल 120 से 130 रुपये में था, जो अब 150 से 160 रुपये में मिल रहा है। मैदा 30 से 32 रुपये था अब इसके दाम 40 रुपये किलो हैं। हर चीज के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों के अनुसार महंगाई जरूर बढ़ी है, लेकिन त्योहार को लेकर सामान की बिक्री तो हो रही है। इस महंगाई में अब तक सबसे महंगा मखाना हुआ है, पिछले साल मखाने की कीमत 800 रुपये से 900 रुपये थी, अब 1500 रुपये हो गई है।
दुकानदार स्वयं हैरान हैं कि इतने दाम कैसे बढ़ गए हैं। इन सब के बाद भी लोगों में त्योहार की अलग खुशी है। दुकानदार लाखन सिंह ने बताया कि पिछले साल से इस साल हर चीज में महंगाई बढ़ी है। मैदा से लेकर बेसन तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा महंगा मखाना हुआ है।
विज्ञापन
2024 के दाम प्रति किलो-- -- 2025 के दाम प्रति किलो
चीनी 40 रुपये-- -- - 47 रुपये
सूजी 40 रुपये-- -- -50 रुपये
किशमिश 250 रुपये-- -- 300 रुपये
बादाम 750 रुपये-- -- 1000 रुपये
काजू 850 रुपये-- -- 1000 रुपये
रिफाइंड 130 रुपये-- -- 160 रुपये
चिप्स 60 रुपये-- -- 80 रुपये किलो
घी 550 रुपये-- -- 665 रुपये
सरसों का तेल 130-- -- 150 रुपये
बेसन 100-- -- 140 रुपये
विज्ञापन
होली को लेकर हर तरफ रंगीन माहौल है। रंगों से लेकर गुझिया बनाने तक के लिए जमकर कर खरीदारी हो रही है। जो खरीदारी पिछले साल हुई थी, उसमें इस बार कुछ कमी हो सकती है। हर चीज में 10 से 15 प्रतिशत तक की महंगाई बढ़ी है। रिफाइंड पिछले साल 120 से 130 रुपये में था, जो अब 150 से 160 रुपये में मिल रहा है। मैदा 30 से 32 रुपये था अब इसके दाम 40 रुपये किलो हैं। हर चीज के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों के अनुसार महंगाई जरूर बढ़ी है, लेकिन त्योहार को लेकर सामान की बिक्री तो हो रही है। इस महंगाई में अब तक सबसे महंगा मखाना हुआ है, पिछले साल मखाने की कीमत 800 रुपये से 900 रुपये थी, अब 1500 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
दुकानदार स्वयं हैरान हैं कि इतने दाम कैसे बढ़ गए हैं। इन सब के बाद भी लोगों में त्योहार की अलग खुशी है। दुकानदार लाखन सिंह ने बताया कि पिछले साल से इस साल हर चीज में महंगाई बढ़ी है। मैदा से लेकर बेसन तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा महंगा मखाना हुआ है।
विज्ञापन
2024 के दाम प्रति किलो
चीनी 40 रुपये
सूजी 40 रुपये
किशमिश 250 रुपये
बादाम 750 रुपये
काजू 850 रुपये
रिफाइंड 130 रुपये
चिप्स 60 रुपये
घी 550 रुपये
सरसों का तेल 130
बेसन 100