फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Industry meeting held in Kalpi for the first time, entrepreneurs excited

पहली बार कालपी में हुई उद्योग बंध की बैठक, उद्यमि उत्साहित

Thu, 01 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Industry meeting held in Kalpi for the first time, entrepreneurs excited
कालपी इंडस्ट्रियल एरिया में लोकार्पण करते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
कालपी। तहसील सभागार में पहली बार जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक डीएम डॉ. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विधायक के आवास पर पौधरोपण भी किया। औद्योगिक आस्थान में फायर प्वाइंट बनाने के लिए 42 लाख रुपये का एस्टीमेट प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द जमीन का चयन कर फायर प्वाइंट बनाया जाए।
विज्ञापन

पहली बार उद्योग बंधु की जिला स्तरीय बैठक कालपी में होने से उद्यमियों में खासा उत्साह रहा। एक जनपद, एक उत्पाद योजना संबंधी लोन व अनुदान के मामलों की समीक्षा की गई। बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 47 लाख रुपये का लोन वितरित किया जा चुका है। निवेश मित्र योजना की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक तथा उद्योग विभाग के उपायुक्त ने जानकारियां दीं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और पीएमईजीपी योजना की समीक्षा की गई। औद्योगिक क्षेत्र उरई की सड़क के किनारे बबूल तथा झाड़ियों की सफाई कराने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए। औद्योगिक स्थान कालपी में उद्यमियों की इकाइयों के लिए स्वतंत्र विद्युत फीडर के निर्माण पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत बेरोजगार युवकों और युवतियों को प्रशिक्षण दिलाएं। बैठक का संचालन जिला उद्योग प्रोत्साहन उपायुक्त कुमार योगेश ने किया। अधिकारियों के साथ हाथ कागज उद्योग के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, सीताराम गुप्ता राजू पतारा, विजय गांधीए शोएब अली, हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed