{"_id":"62c9c8ab178e51653c2e263d","slug":"industry-and-tourism-will-increase-with-the-start-of-bundelkhand-expressway-orai-news-knp706720524","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन्: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बढ़ेंगे उद्योग और पर्यटन :दुर्गा प्रसाद मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन्: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बढ़ेंगे उद्योग और पर्यटन :दुर्गा प्रसाद मिश्रा
विज्ञापन
एक्सप्रवेसवे पर जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे दुर्गा प्रसाद मिश्रा।
- फोटो : ORAI
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे शुरू होने से पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे और क्षेत्र से पलायन रुकेगा। एक्सप्रेसवे से दिल्ली और नजदीक होगी। यह बात शनिवार को मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कही।
मुख्य सचिव शनिवार को इटावा से बुंदेलखंड एक्सप्रेस से ही जालौन जिले के कैथेरी गांव में बने टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा के सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ लगभग ढाई घंटे तक लोकार्पण समारोह एवं जनसभा को संबोधित करने वाले स्थल के बारे में एक-एक बिंदु पर गहनता से विचार किया। इसके बाद उन्होंने वाटर प्रूफ पंडाल का भी निरीक्षण किया।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्य सचिव ने बताया कि रिकॉर्ड समय यानी दो साल चार महीने में चित्रकूट से इटावा और दिल्ली को जोड़ने वाले इस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम पूरा किया गया है। इसमें करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कारण जहां कालपी, झांसी, ललितपुर, महोबा, कालिंजर और खजुराहो के पर्यटन स्थल जुड़ेंगे। इससे पर्यटकों में बढ़ोत्तरी होगी। उद्योगपति भी उद्योग लगाने के लिए आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है। इससे बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके चलते पलायन रुकेगा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान, एडीजी भानु भास्कर, मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, आईजी जोगेंद्र सिंह, जिलाधिकारी चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भी मौजूद थे।
--------------------
कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन होगा
उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। समीक्षा बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली। इसमें जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पीने के लिए पानी के टैंकर, अस्थाई शौचालय, अस्थाई हॉस्पिटल का निर्माण भी कराया जा रहा है। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन, पार्किंग की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे। कहीं भी जाम की स्थिति न रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयारी में लापरवाही न बरती जाए।