{"_id":"69ed0e7644d9a9a53d06bd97","slug":"indira-stadiums-swimming-pool-is-ready-will-open-from-the-first-week-of-may-orai-news-c-224-1-ori1005-143424-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: इंदिरा स्टेडियम का तरणताल तैयार, मई के पहले सप्ताह से खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: इंदिरा स्टेडियम का तरणताल तैयार, मई के पहले सप्ताह से खुलेगा
विज्ञापन
फोटो - 02 तरणताल को देखते डीएम राजेश कुमार पांडेय। संवाद
उरई। मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम का तरणताल पूरी तरह तैयार हो गया है और अब अंतिम चरण की टेस्टिंग जारी है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने शनिवार को तरणताल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जल शक्ति मंत्री की निधि से संचालित इस परियोजना के तहत तरणताल परिसर में पाथवे निर्माण, शौचालयों का उन्नयन, बाउंड्रीवाल का सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, टाइल्स का नवीनीकरण और रंगाई-पुताई समेत सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। अब पूरा परिसर आधुनिक और आकर्षक स्वरूप में नजर आ रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि तकनीकी परीक्षण और अंतिम तैयारियां पूरी होने के बाद तरणताल को मई के प्रथम सप्ताह में आमजन और खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, जिससे जनपद में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिल सके।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह और जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।