{"_id":"660ef89f6fb23ab036016284","slug":"increased-surveillance-on-sensitive-booths-action-taken-against-79-suspects-orai-news-c-224-1-ka11004-113060-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अतिसंवेदनशील बूथों पर बढ़ी निगरानी, 79 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अतिसंवेदनशील बूथों पर बढ़ी निगरानी, 79 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई
Fri, 05 Apr 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
जालौन। लोकसभा चुनावों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई तेज कर दी है। इस दौरान चुनाव में गडबड़ी फैलाने की आशंका के चलते 79 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर और जिला बदर की कार्रवाई की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवेदनशील एंव अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं जो मतदान को प्रभावित कर सकते हैं।
जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र माधौगढ़ में 57, उरई में 73, कालपी में 21 संवेदनशील मतदेय स्थल तथा इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र माधौगढ़ में सात, उरई में 12, कालपी में दो अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल के चयन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी को उनके संबंधित मतदेय स्थलों का भ्रमण करके आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये थे।
जिसके बाद जनपद के कुल 21 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों में कुल 79 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। जो मतदान को प्रभावित करते हैं इनके विरूद्ध पुलिस के स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुल 79 लोगों के विरूद्ध गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर, एवं गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के निर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान को प्रभावित करने वाले ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।