फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Income Scheme in the interest of the common people

आय घोषणा योजना आम जनों के हित में

Thu, 28 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 28 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Income Scheme in the interest of the common people
व्यापारियों को योजना के बाबत जानकारी देते इनकम टैक्स अफसर। - फोटो : अमर उजाला

कोंच। केंद्र सरकार के निर्देश पर आयकर अधिकारियों ने इनकम टैक्स डिक्लेयरेशन स्कीम 2016 को लेकर आम जनता के साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसी के तहत गुरुवार को कोंच पहुंचे अधिकारियों ने नगर पालिका सभागार में नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने आम जनता को भी इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन


आयकर अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना से जुड़ कर लोग अपनी अघोषित आय को वैध घोषित कर सकते है। साथ ही आयकर विभाग द्वारा ब्लैक मनी के खिलाफ छेड़े जाने वाले अभियानों से भी अपना बचाव कर सकते हैं। यह योजना आम जनता के हित में मील का पत्थर साबित होगी। इसलिए लोगों को इससे जुड़ कर लाभ लेना चाहिए। स्कीम से आनलाइन जुड़ने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2016 है। उन्होंने कहा कि हर आदमी आय कर विभाग के रडार पर है और दी गई समय सीमा के बाद विभाग अपना काम शुरू कर देगा। इस दौरान ईओ आयकर निरीक्षक हरचरन वर्मा, सुशील कुमार अग्रवाल, सीए हरीश कुमार गुप्ता, रामसेवक सोहाने, कमलेश गिरवासिया, श्यामदास याज्ञिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed