फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inauguration and foundation stone of 1350 MW solar power

Jalaun News: 1350 मेगावाट सौर उर्जा का लोकार्पण और शिलान्यास

Tue, 05 Mar 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 05 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone of 1350 MW solar power
उरई/रामपुरा/कालपी/मुहम्मदाबाद। जिले की उरई तहसील के ग्राम गुढ़ा में स्थापित 75 मेगावाट सौर परियोजना, कालपी के ग्राम परासन में स्थापित 75 मेगावाट सौर परियोजना का लोकार्पण व जनपद में तहसील माधौगढ़ व उरई में अल्ट्रा मेगा रिन्युएबल एनर्जी सौर ऊर्जा पार्क कुल 1200 मेगावाट का शिलान्यास माधौगढ़ तहसील के ग्राम मई में हुआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने देखा। इसमें प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को उरई तहसील के गुढ़ा गांव में शहर विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने उद्घाटन किया। इस दौरान सीडीओ भीमजी उपाध्याय भी थे। कालपी के ग्राम परासन तहसील कालपी में स्थापित 75 मेगावाट सौर परियोजना का लोकार्पण व तहसील माधौगढ़ व उरई में अल्ट्रा मेगा रिन्युएबल एनर्जी सौर ऊर्जा पार्क कुल 1200 मेगावाट का शिलान्यास ग्राम मई में विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन ने किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 75 मेगावाट सौर परियोजना से वर्ष में 137.97 मिलियन यूनिट का उत्पादन होगा। साथ ही गुढ़ा सौर पावर परियोजना के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर 275 अकुशल श्रमिकों एवं 25 कुशल श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हुआ है। गुढ़ा सौर पावर परियोजना की स्थापना के लिए 136.14 हेक्टेयर सरकारी भूमि एलएसपीडीसीएल के माध्यम से मैसर्स एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को उपयोग के अधिकार आधार पर प्रदान की गई है। इस परियोजना से उत्पादित विद्युत को यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 2.98 रुपये प्रति यूनिट के टैरिफ पर 25 वर्ष तक खरीदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुढ़ा सौर पावर परियोजना हेतु मैसर्स एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा पांच वर्ष तक प्रत्येक वर्ष 75 लाख की धनराशि लोकल एरिया के विकास हेतु एलएसपीडीसीएल को उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान एसडीएम सदर सुरेश कुमार पाल, मैसर्स एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधि ब्रजेश, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed