फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In wrestling, Baljeet of Delhi defeated Bunty of Himachal Pradesh

Jalaun News: दिल्ली की बलजीत ने हिमाचल प्रदेश की बंटी को दी पटकनी

Tue, 03 Dec 2024 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 03 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
In wrestling, Baljeet of Delhi defeated Bunty of Himachal Pradesh
मुहम्मदाबाद (जालौन)। कुसमिलिया गांव में चार दिवसीय दंगल और मेले का शुभारंभ सदर एसडीएम नेहा ब्याडवाल ने महिला पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। दंगल में पहले दिन दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। जिसमें पहलवानों ने दांव, कलाजंग, जांघिया, टंगी (ईरानी), सांड़ीतोड़ व बगलडूब आदि दांवपेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

डकोर ब्लॉक के कुसमिलिया में चार सौ वर्ष पुराने चार दिवसीय दंगल का सोमवार को शुभारंभ हो गया। सबसे बड़ी कुश्ती पांच हजार की हुई, जिसमें दिल्ली की बलजीत कौर ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद हिमाचल प्रदेश की बंटी पहलवान को पटकनी दी। इसके बाद सातारा पहलवान भारत व तारपुरा पहलवान लोकेंद्र के बीच 15 मिनट तक चली तीन हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा के पहलवान रोहित व दिल्ली के पहलवान ब्रह्मचारी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दोनों एक-दूसरे को पटकनी देते नजर आए। यह कुश्ती चार हजार की थी। जिसमें हरियाणा के पहलवान रोहित ने दिल्ली के पहलवान को पटकनी दी। डिकोली पहलवान खेमराज व उन्नाव के पहलवान मस्तक के बीच हुई कुश्ती में 15 मिनट तक दर्शकों ने आनंद लिया। इसमें डिकोली पहलवान खेमराज ने उन्नाव के पहलवान मस्तक को चित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार की कुश्ती जम्मू कश्मीर के पहलवान मोनू व हरियाणा पहलवान मंटू के बीच हुई। इसमें हरियाणा के पहलवान मंटू ने जम्मू कश्मीर के पहलवान मोनू को धूल चटा दी। इसके बाद रोमांचक अयोध्या के पहलवान बाबा बजरंगी व पहलवान विकास मथुरा के बीच पांच हजार की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर छूटी।

इसी तरह सोमवार को कुल तीस कुश्तियां हुईं। रेफरी की भूमिका सतीश राजपूत, भूरा पहलवान जराखर ने निभाई। निर्णायक मंडल नारायण दास राजपूत, कंचन सिह, वीरेंद्र राजपूत, बृजलाल, शैलेंद्र, सुरेश राजपूत, देवेंद्र, अरविंद, संदीप, दिलीप, ग्यासी, रामजी, नेपाल सिंह, दिवाकर, शिल्पी आदि मौजूद रहे। संचालन बुंदेलखंड केसरी संदीप राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed