फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In the procession gathered in Khanqah Muhammadiyah

खानकाह मुहम्मदिया में हुआ जश्र ए गौसुल

Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
In the procession gathered in Khanqah Muhammadiyah
कालपी। दरगाह खानकाह मुहम्मदिया में सज्जादा नशीन मौलाना सैयद ग्यासुद्दीन मियां की सरपरस्ती में जश्न ए गौसुल वरा कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर अकीदतमंदो ने मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात दो बजे तक दरगाह परिसर में तकरीर का आयोजन चलता रहा। खानकाह मुहम्मदिया इंतजामिया कमेटी के प्रबंधक व सज्जादानशीन सैयद ग्यासुद्दीन मियां ने कहा कि पीराने पीर रोशन जमीर शेख अब्दुल्ल कादिर जीलानी ने दुनिया में मजलूमों की भलाई की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग उनके बताए रास्ते पर चल कर नेकी के काम करें।
विज्ञापन

दरगाह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुफ्ती शहबाज अनवर मुफ्ती, आजम कानपुर, मुफ्ती मोहम्मद यूनुस रजा कानपुर, सैयद अब्दुल वसी कादिरी मुंबई, मौलाना अबुल सत्तार कांजी, शरा कानपुर देहात, मौलाना जाहिद रजा बनारसी, मौलाना उवैस अख्तर रजा कांजी, शरा अकबरपुर, मौलाना मुजफ्फ र हुसैन मिसवाही कानपुर, मौलाना शमशुल कमर उरई, मौलाना मोहम्मद हम्माद अनवर बरकाती कानपुरए मौलाना मुफ्ती अशफाक अहमद बरकाती कालपी, मुफ्ती हसनैन रजाए हाफिज, अफजल मियां आदि उलेमाओं ने अपनी तकरीरें पेश कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दरगाह खानकाह शरीफ के परिसर में सामूहिक फातिहा की गई। अकीदतमंदों ने दरगाह में हाजिरी दी। कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए इंतजामिया कमेटी के द्वारा आयोजित लंगर को जायरीनों व अकीदतमंदों ने चखा। सैयद बाबू मियां, सिबतैन मियां मुजीब अल्लामा, नसीर खान लालाए पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed