{"_id":"68fa7ab77f1703dd510ef928","slug":"in-laws-beat-up-married-woman-report-filed-against-four-including-a-soldier-orai-news-c-224-1-ori1005-136070-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ससुरालियों ने विवाहिता के साथ की मारपीट, फौजी समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ससुरालियों ने विवाहिता के साथ की मारपीट, फौजी समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उरई। ससुराल पहुंची विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी। महिला के सिर में चोट लगने से वह अचेत हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी दिव्या का प्रेम प्रसंग सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी सेना में तैनात अजीत सिंह के साथ चल रहा था। दो माह पहले युवती मामा के यहां कालपी गई थी। अजीत सिंह को लड़की के घरवालों ने पकड़कर उसकी शादी करवा दी थी। लघुशंका की बात कहकर अजीत मौके से भाग गया था। इसके बाद से ही युवती फौजी व उसके घरवालों के साथ रहने को कह रही थी। ससुरालीजन उसे नहीं रख रहे थे।
इस पर उन्होंने थाने में भी दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दीपावली पर फौजी अजीत सिंह के गांव आने की सूचना युवती व उसके परिजनों को लगी तो वह मलथुआ पहुंच गई। युवती को देखकर पति अजीत, जेठ ब्रजेश, जेठानी ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दिव्या को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।