{"_id":"5e821dee8ebc3e6fd43b56b9","slug":"immediately-wash-your-hands-if-you-touch-a-raw-vegetable-milk-packet-orai-news-knp5530162143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची सब्जी, दूध का पैकेट छुएं तो फौरन हाथ धोएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची सब्जी, दूध का पैकेट छुएं तो फौरन हाथ धोएं
विज्ञापन
डॉ एसके पाल
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन लोगों को सुरक्षित व स्वस्थ रखने के लिए ही किया है पर घर में रहकर आपकी छोटी सी चूक कोरोना के नजदीक ला सकती है। लिहाजा सावधानी बरतें ताकि महफूज रह सकें।
जिला महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके पाल ने बताया कि घर में आई कच्ची सब्जी और फल को यूं ही नंगे हाथों से न पकड़ें। हाथों में दस्ताने पहनकर सब्जी लें और फौरन धोएं। अगर नंगे हाथों में ले भी रहे हैं तो फौरन हाथों को सैनिटाइज करें। दूध के पैकेट लेने जाते वक्त झोला साथ ले जाएं। कतई नंगे हाथों में न पकड़ें। अगर पकड़ना मजबूरी हो तो घर आते ही फौरन हाथ धोएं।
उन्होंने बताया कि डोरबेल, कूड़ादान, लिफ्ट के बटन, कार के दरवाजे, बगीचे के फूल, जूते-चप्पल, दरवाजे के हैंडल आदि जब भी छुएं तो हाथ फौरन धोएं। उन्होंने कहा कि बच्चों व बुजुर्गों के लिए तो यह वायरस है ही नुकसानदेह, जवानों को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
डा.पाल का कहना है कि जिन लोगों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है वह दवाएं खाते रहें और अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें। खांसी आए या छींक, हाथ फौरन साबुन से धोएं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतना ही सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि खांसी या बुखार के लक्षण होने या सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में दिखाएं।