फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Illegal mining on the Yamuna riverbank; damage to the retaining wall.

Jalaun News: यमुना तट पर अवैध खनन, रिटेनिंग वॉल को नुकसान

Mon, 27 Jul 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining on the Yamuna riverbank; damage to the retaining wall.
कालपी। ग्राम पंचायत कीरतपुर के ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद की शिकायत पर वन विभाग ने यमुना तट पर हो रहे अवैध खनन और रिटेनिंग वॉल को पहुंच रहे नुकसान के मामले में जांच शुरू कर दी है। सहायक उप संभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र तोमर ने रविवार को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर वन रेंजर कालपी से भूमि स्वामित्व और अभिलेखीय स्थिति संबंधी विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने शिकायत में आरोप लगाया था कि रिटेनिंग वॉल के सपोर्टिंग पिलरों को क्षतिग्रस्त कर अवैध रास्ता बनाया जा रहा है। साथ ही भारी ओवरलोड डंपरों की लगातार आवाजाही से करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित रिटेनिंग वॉल को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग के संरक्षण में स्थित ऐतिहासिक दुर्ग, जिसे स्थानीय स्तर पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास से जुड़ा और उनके मंत्रणा कक्ष के रूप में जाना जाता है, उसकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएफओ ने शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान के बयान दर्ज किए और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। यमुना तट पर लगातार हो रहे कथित अवैध खनन से नदी कटान बढ़ने तथा पर्यावरण के साथ ऐतिहासिक धरोहरों को भी खतरा होने के बिंदु पर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद ने कहा कि यदि समय रहते अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो वन विभाग का ऐतिहासिक किला, मोरी घाट मंदिर और यमुना तट की अन्य धरोहरें गंभीर खतरे की जद में आ सकती हैं।

सहायक उप संभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र तोमर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिकायत के बिंदु सही प्रतीत हुए हैं। वन रेंजर कालपी से विस्तृत आख्या और संबंधित अभिलेख प्राप्त होने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों और शासन को भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ रवि कटिहार, वन रेंजर देवेंद्र कुमार, वन दरोगा अजीत कुमार, सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed