फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If you come to the medical college, you will be sent to the district hospital.

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज आये तो भेज देंगे जिला अस्पताल

Fri, 10 May 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 10 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
If you come to the medical college, you will be sent to the district hospital.
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उल्टी गंगा बह रही है। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जबकि जिला अस्पताल के मरीज मेडिकल कॉलेज में रेफर होते हैं।
विज्ञापन

दरअसल दिवाली के पहले मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ रही डॉ. कविता नौकरी से रिजाइन देकर चली गई। इसके बाद से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था ठप हो गई है। अब हालत यह है कि मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को या तो जिला अस्पताल जाकर अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जाती है या फिर निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराने को कहा जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को दिक्कत होती है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 70 से 80 अल्ट्रासाउंड होते थे। अब यह सेवा ठप पड़ी है। इसी तरह सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा भी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल पा रही है। सीटी स्कैन के लिए भी करीब 20 मरीज रोजाना आते है। उन्हें भी जिला अस्पताल या बाहर जांच कराने की सलाह दी जाती है। इसी तरह एमआरआई की सुविधा किसी सरकारी अस्पताल में न होने के कारण मरीज बाहर एमआरआई कराने को मजबूर है। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई के रोजाना पांच से छह केस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से कराते अल्ट्रासाउंड, नहीं है पैसा कैसे कराएं
सुढ़ार के मरीज वीरसिंह ने बताया कि रात में उसे पेटदर्द हुआ था। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड न होने के कारण निजी केंद्र पर 800 रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराया।
राजपुर कानपुर देहात के अनवा निवासी विनीता (40) और उनके बेटे दीपक सिंह ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज दिखाने आए थे। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। बाहर 800 रुपये में अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे हैं।
कांशीराम कालोनी निवासी दर्शन अपनी मां के साथ जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आया था। बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी, पैसे न होने के कारण वह जिला अस्पताल आकर अल्ट्रासाउंड कराया है।
कोंच के घमूरी निवासी वीरेंद्र सिंह (60) ने बताया कि पेट की समस्या के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल जाकर अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। इसलिए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आए हैं।

वर्जन



मेडिकल कॉलेज में इस समय अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन का काम नहीं हो रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल मरीजों को भेजना पड़ रहा है। मामले से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। एमआरआई और सीटी स्कैन कक्ष बनकर तैयार है। जल्द मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। -डॉ. प्रशांत निरंजन, सीएमएस मेडिकल कॉलेज

वर्जन


मेडिकल कॉलेज से रोजाना दस से 15 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते है। वैसे भी जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 अल्ट्रासाउंड होते है। आने वाले सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते है। कई बार मरीज देरी के कारण हंगामा भी करते हैं। फिर भी ड्यूटी की जा रही है।-डॉ. सौरभ, रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed