{"_id":"5f78b81c8ebc3e9bcd437504","slug":"if-the-sp-government-is-formed-the-agriculture-bill-will-be-ineffective-in-the-state-akhilesh-orai-news-knp5863360198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की सरकार बनी तो प्रदेश में निष्प्रभावी होंगे कृषि बिल-अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की सरकार बनी तो प्रदेश में निष्प्रभावी होंगे कृषि बिल-अखिलेश
विज्ञापन
कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा की सरकार बनी तो प्रदेेश में कृषि कानून निष्प्रभावी होंगेे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के संचालक भय के माहौल मेें जी रहेे हैं। भाजपा सरकार आम आदमी के साथ छलावा कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों को लेेकर उन्होंनेे भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार कारपोरेट घरानों के दबाव में इन कानूनों को लेेकर आई हैै। इस दौरान पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, दीपराज गुर्जर, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, छोटू टाइगर, राजेंद्र, मान सिंह पाल, जितेंद्र यादव, जयदेव यादव, मनोज इकड़या, आत्माराम निरंजन, सत्यम गुर्जर, शिवम यादव, चिंपू भइया, संजय पटेल, महेंद्र कठेरिया, नसीम निहारिया आदि रहे।
बुजुर्ग सपा नेता को किया सम्मानित
उरई। सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने पार्टी के वयोवृद्ध नेता दादा हरदास निरंजन के आवास पर पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर और अखिलेश यादव का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा नेता ज्ञानेंद्र निरंजन के पिता हरदास निरंजन ने जीवन भर सपा में रहकर समाज के लोगों को जोड़ने के साथ ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को मजबूत करने का काम किया है। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, शिवराम कुशवाहा, महेंद्र कठेरिया, मान सिंह, दीपराज गुर्जर, वेदप्रकाश यादव, प्रबल प्रताप, हर्षेद्र निरंजन, बैजनाथ, जयवीर यादव, देवेंद्र यादव, कपिल यादव, आमिर फरीदी, गुड्डू वर्मा आदि रहे।
सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाएं
कोंच। भगवंतपुरा में भारतीय वीर दल राष्ट्रीय पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी राघव गुर्जर ने कहा कि गरीबों और असहायों की मदद करना पार्टी का मुख्य ध्येय हैै। सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सौरभ गुर्जर ने अतिथियों को भरोसा दिया कि एक-एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का काम करेगा। संचालन भोला गुर्जर ने किया। इस दौरान शिशुपाल गुर्जर, रुद्रप्रताप, विकास जाटव, लवजी गुर्जर, जितेंद्र झा, विमल पाल, कृष्णप्रताप, मानवेंद्र, बलकरण, यशपाल, रोहित, हमीर सिंह, मलखान कुशवाहा आदि रहे। संवाद