{"_id":"528c1692eb7220540b7e9464a9052745","slug":"if-the-bill-is-not-submitted-in-week-long-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्तेभर में बिल जमा न किया तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्तेभर में बिल जमा न किया तो कार्रवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की ओर से माधौगढ़ व गोहन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस
विज्ञापन
दौरान बडे़ बकाएदारों को निशाने पर लिया गया और 10 के कनेक्शन काट दिए। साथ
ही उन्हें नोटिस देकर चेतावनी भी दी गई कि यदि वे एक सप्ताह के भीतर बकाया
विद्युत बिल जमा नहीं करते तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। वहीं,
गोहन में भी दस लोगों के खिलाफ
बिजली विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि चोरी से बिजली जलाने व बकाएदारी जमा न करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस समय बिजली विभाग की ओर से विद्युत चोरों और बडे़ बकाएदारों केे खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत
माधौगढ़ में दस बडे़ बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जो काफी समय से बिल जमा नहीं कर रहे थे। कई मर्तबा विभाग की ओर से बिल जमा करने को कहा गया लेकिन बावजूद इसके अनदेखी की गई। इसी के चलते चेकिंग अभियान में बकाएदार सुनैना देवी, मुन्नी देवी, ओमप्रकाश, विजय सिंह, लज्जारम, मीना देवी, संतलाल समेत दस लोगों के कनेक्शन काट नोटिस
थमाया गया है। कहा गया कि यदि बकाएदारी जमा करे बिना बिजली जलाने का प्रयास किया और चेकिंग के दौरान यदि पकडे़ गए तो सीधी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसी तरह गोहन में दस बिजली चोरों के खिलाफ विभाग की ओर से संबंधित थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी कर राजस्व को चूना लगाने वाले उपभोक्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।