{"_id":"5e3474a08ebc3e4b425e14e6","slug":"if-five-occupants-removed-some-broke-the-house-themselves-orai-news-knp541728085","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कब्जे हटाए तो कुछ ने खुद ही तोड़े मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कब्जे हटाए तो कुछ ने खुद ही तोड़े मकान
विज्ञापन
मकान टूटने के बाद खुले में रखा का सामान
- फोटो : ORAI
जालौन। नगर के 36 तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दूसरे दिन भी अभियान चला। दूसरे दिन 5 स्थायी अतिक्रमण हटाए गए। लोगों ने अपने घरों का सामान बाहर रखा तो कुछ लोगों ने स्वत: ही अपने मकानों को तोड़ना शुरू किया।
हाईकोर्ट के आदेश पर तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दूसरे दिन भी जेसीबी मशीन अवैध अतिक्रमणों पर गरजती रही। मोहल्ला पहलवान बाड़ा स्थित तालाब गाटा संख्या पर बने स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला व सीओ सुबोध गौतम के नेतृत्व में नगर पालिका के ईओ डीडी सिंह, तहसीलदार बलराम गुप्ता, सदर लेखपाल शिवराज निरंजन आदि पुलिस बल के साथ पहलवान बाड़ा स्थित तालाब पर पहुंच गए।
टीम के पहुंचते ही लोगों ने अपने अपने घरों से सामान निकाल लिया तो कुछ लोगों ने खुद ही अपना अतिक्रमण तोड़ना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद जेसीबी ने पांच स्थायी अतिक्रमण हटाए। अपने बने बनाए मकानों को गिरता देख लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। लोगों ने सामान को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें मकान से बाहर निकालकर सड़क पर रख लिया और बाद में सामान को ट्रैक्टर आदि में लादकर दूसरी जगह पर ले गए। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर के सभी 36 तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कराया जाना है। अभियान लगातार जारी रहेगा।

जालौन में तालाब पर बने मकान को तोड़ती जेसीबी मशीन- फोटो : ORAI
विज्ञापन