फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ID SIM distributors in anticipation of selling the print

आईडी बेचने की आशंका में सिम वितरकों के यहां छापा

Tue, 15 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 15 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ID SIM distributors in anticipation of selling the print
सिम डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान चेक करते एसडीएम और सीओ। - फोटो : अमर उजाला
काले धन या बेमानी कमाई को सफेद करने की जुगाड़ व करेंसी एक्सचेंज में आईडी की अनिवार्यता ने आईडी की बिक्री की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच रही है। इन आशंकाओं के क्रम में काेेंच में एसडीएम मुईनुल इस्लाम व सीओ ए.के शुक्ल ने मंगलवार दोपहर कस्बे में सिम विक्रेताओं के यहां छापेमारी की।
विज्ञापन


उन्हें वहां कुछ संदिग्ध तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को कड़ी हिदायत दी कि किसी की आईडी अगर किसी अन्य को करेंसी एक्सचेंज के लिए बेची गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम और सीओ की गाड़ियों का काफिला सबसे पहले नगर पालिका के पास होंडा एजेंसी के सामने एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंचा। दुकान के
विज्ञापन


अंदर अधिकारियों ने कागज व कंप्यूटर खंगाल डाले लेकिन वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इस दौरान एसडीएम ने दुकानदार को चेतावनी दी कि यदि आईडी बेची तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं हैं कि करेंसी एक्सचेंज में काम आने वाले आडी प्रूफ सिम बिक्री करने वालों से खरीदे जा रहे हैं। चूंकि सिम
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदते वक्त लोग अपनी आईडी भी आवेदन में लगाते हैं और यही आईडी करेंसी एक्सचेंज में इस्तेमाल हो सकती है। उन्होंने इलाके के सभी सिम विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी है कि इस गोरखधंधे में अगर कोई लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इन अधिकारियों ने कस्बे की कुछ अन्य दुकानें भी चेक कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed