फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband with mental illness allegedly kidnapped and his land seized; report filed.

Jalaun News: मानसिक रूप से बीमार पति का अपहरण कर जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट

Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husband with mental illness allegedly kidnapped and his land seized; report filed.
जालौन। महिला ने मानसिक रूप से कमजोर पति के अपहरण करने व जमीन हड़पने का आरोप परिवार के सदस्यों पर लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बापू साहब निवासी भारती बुधौलिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके पति जितेंद्र बुधौलिया मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनके नाम पर 31 बीघा जमीन है। आरोप लगाया कि पति की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर मोहल्ला काशीनाथ निवासी उसके जेठ पुरूषोत्तम, जेठानी अर्चना, जेठ की पुत्रवधू अपेक्षा एवं सिद्धेश्वर नगर झांसी निवासी ननद गीता ने जनवरी 2025 में उनका अपहरण कर लिया और उन्हें किसी गुप्त स्थान पर रखें हैं। कई बार पूछने के बाद भी वह उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। हाल ही में उसे जानकारी मिली है कि उसके पति के नाम जो जमीन थी उसे चारों लोगों ने मिलकर आठ दिसंबर को नौ बीघा जमीन मंदिर के नाम, 18 बीघा जमीन उसके 10 वर्षीय बेटे रूद्र के नाम लिखवा ली है। जिसके संरक्षक उपरोक्त चारों लोग ही हैं। जबकि बच्चे की स्वभाविक अभिभावक वह स्वयं ही है। इसमें पति के नाम सिर्फ चार बीघा जमीन ही बची है। जब इस बारे में उसने उक्त लोगों से पूछताछ की तो चारों ने उसे मिलकर धमकाया कि जिस तरह उसके पति को गायब किया गया है, उसे भी गायब कर दिया जाएगा। शुक्रवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed