फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband shot dead while opposing wife molestation

पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पति की गोली मारकर की हत्या

Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Husband shot dead while opposing wife molestation
अरविंद की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने आए युवक की आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। घर में मौजूद आरोपी की बाइक में आग लगा दी। हत्या में नामजद दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। लोगों में गुस्सा देख क्षेत्र में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

वाकया नदीगांव थाना क्षेत्र का है। ग्राम सिकरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला अरविंद (35) पुत्र काशीप्रसाद पत्नी अर्चना के साथ सूरत में फेरी लगाकर जीवकोपार्जन करता था। लॉकडाउन में काम-धंधा बंद होने पर डेढ़ माह पहले गांव आ गया था। शनिवार दोपहर गांव के एक युवक ने अर्चना के साथ छेड़खानी की। इस जानकारी पर देर रात अरविंद आपत्ति जताने आरोपी के घर पहुंचा। आरोपी ने अरविंद की पीठ से तमंचा सटाकर गोली मार दी। अरविंद के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी और उसके साथ मौजूद अन्य युवक भाग गए। अरविंद को अस्पताल लाया गया, जहां देखते ही मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया। मकान का गेट तोड़कर भीतर दाखिल हुई भीड़ ने वहां खड़ी बाइक में आग लगा दी। कीमती सामान तोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के पिता ने छत से फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। समझाकर भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिपांशु, अंशू और अवनेंद्र के खिलाफ हत्या, छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। अंशू और अवनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी दिपांशु को तलाश की जा रही है। गांव में चार-पांच थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed