फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Human chain formed on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra

Jalaun News: नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती पर बनाई मानव शृंखला

Fri, 24 Jan 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 24 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Human chain formed on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra
कोंच में जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे।  - फोटो : संवाद
उरई। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उरई में इंदिरा स्टेडियम से लेकर टाउन हॉल तक मानव शृंखला बनाई गई।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न स्थानों पर मानव शृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि मानव शृंखला बनाकर लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई जा रही है। वहीं छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर यातायात नियमों का पालन करने के जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, ए़डीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम नेहा ब्याडवाल, सीओ सदर अर्चना सिंह, एआरटीओ राजेश कुमार, सुरेश कुमार, विनय कुमार पांडेय, डीआईओएस राजकुमार पंडित, बीएसए चंद्रप्रकाश के अलावा कई सरकारी और निजी स्कूलों प्रबंधक, प्रधानाचार्या, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी वर्कर, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
कोंच। गुरुवार को कस्बे के मुख्यमार्ग पर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन कर अपना और दूसरों का जीवन सुरक्षित बनाएं क्योंकि जीवन अनमोल है।
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान एसआरपी इंटर कॉलेज से सरोजनी नायडू पार्क तक स्कूली बच्चों ने रैली निकली। एसडीएम ज्योति सिंह व सीओ डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में मदर्स प्राइड, एबेनेजर पब्लिक स्कूल, विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल, सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल, एनएस अकादमी, एसटीके बालिका इंटर कॉलेज व एसआरपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर हाथों में लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।

पार्क में समापन के पहले अधिकारियों ने सभी स्कूली छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों की जानकारी दी गई और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार पवन पटेल, नायब तहसीलदार जितेंद्र पटेल, नायब तहसीलदार सदुल्ला खान, कोतवाल अरुण कुमार राय, मंडी चौकी प्रभारी नितीश कुमार, सदर लेखपाल अखिलेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। उधर, सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मानव शृंखला बनाई गई। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति की शपथ ली। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह निरंजन, डॉ सरताज खान, मनोज कुमार, राघवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed