{"_id":"57c5c7674f1c1b0d582cbcb1","slug":"ht-line-was-hit-by-a-bus-of-pilgrims-four-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की बस एचटी लाइन की चपेट में आई, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की बस एचटी लाइन की चपेट में आई, चार झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां अक्षरा देवी मंदिर के दर्शन करने बस से गए यात्रियाें की बस मंदिर परिसर के पास ही झूल रही एचटी लाइन की चपेट में आ गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने लाइन बंद कराकर बस को हटवाया और गंभीर रूप से झुलसे श्रद्धालुआें को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे का कारण चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चुर्खी थानाक्षेत्र के गांव मुसमरिया, औंता व आटा थानाक्षेत्र के गांव नसीरपुर से करीब 50 महिलाएं व पुरुष बस द्वारा कोटरा थानाक्षेत्र के गांव सैदनगर स्थित मां अक्षरा देवी मंदिर दर्शन करने मंगलवार को गए थे। यात्री बस मंदिर परिसर में करीब दो बजे पहुंची थी। तभी परिसर में झूल रहे एचटी लाइन बस से छू गई। बस में करंट दौड़ने लगा। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौत को सामने देख कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
यह देख वहां मौजूद ग्रामीणाें ने बिजली केंद्र पर फोन कर लाइन बंद कराई और बस को धक्का देकर वहां से अलग कराया। हादसे में पार्वती (12), सोमा (50) निवासी नसीरपुर थाना आटा, उर्वशी निवासी मुसमरिया व विनीता (45) निवासी गांव औता गंभीर रुप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने उसी बस से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शी रामनारायण ने बताया कि समय रहते लाइन बंद क रा दी गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्हाेंने बताया कि कई बार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में झुलसे लोगों की मेडिकल जांच के आधार पर उन्हें मुआवजे दिलाया जाएगा। इसके लिए पहले विद्युत सुरक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच की जाएगी। जो डायरेक्टर इलेक्ट्रिक की देखरेख में होगी। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि इसमें गलती किसकी है। विभागीय अधिकारियों की गलती निकलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- एसएस प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, जालौन।