{"_id":"57054a084f1c1b9055c813dd","slug":"ht-line-from-being-hit-by-the-death-of-two-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों दो किसानों की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पहले मामले में कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बरखेरा निवासी भिखारी लाल (55) बुधवार की सुबह करीब छह बजे गेहूृं की फसल की कटाई करने जा रहा था। रास्ते में टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस
गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेताें पर काम कर रहे किसानाें ने इसकी सूचना परिजनाें को दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र केे अंतर्गत देवपुरा गांव में सरकारी
ट्यूबवेल में झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। कालपी विधायक प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर मृतक परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने का भरोसा दिलाया। देवपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय किसान भीकम पाल पुत्र मुलू बुधवार की दोपहर खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान प्यास लगने
विज्ञापन
से भीकम समीप में लगे सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने के लिए चला गया, तभी झूलती हाईटेंशन लाइन से वह टकरा गया और उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो वहां पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिलेगी आर्थिक मदद
एचटी लाइन की चपेट में आकर किसानाें की मौत के मामले में अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने बताया कि वह दोनाें ही मामलाें की जांच करवा रहे हैं और अगर वास्तव में तार की चपेट में आकर मौत हुई है तो परिजनाें को एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता बिजली विभाग देगा।