{"_id":"6ae102225a05caebac04670b","slug":"hrithik-roshan-is-a-voter-in-two-places-and-saif-ali-in-three-orai-news-c-224-1-ori1005-151725-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ऋतिक रोशन दो और शैफ अली तीन जगह वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ऋतिक रोशन दो और शैफ अली तीन जगह वोटर
विज्ञापन
फोटो - 34 अलग ईपीआईसी पर जारी ऋतिक रोशन का वोटर कार्ड।
- फोटो : 1
उरई। कालपी में ऋतिक रोशन के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर तो जालौन में शैफ अली के नाम पर तीन ईपीआईसी नंबर जारी है। ऐसे कई मामले हैं जिसमें कहीं एक ही व्यक्ति के समान विवरण पर दो ईपीआईसी नंबर दर्ज हैं तो कहीं तीन और चार तक पहचान नंबर दिखाई दे रहे हैं। कुछ मामलों में तो सभी प्रविष्टियों का बूथ एक ही है, जबकि कुछ में एक ही नाम, उम्र और रिश्तेदार के विवरण के आधार पर अलग-अलग मतदान केंद्रों की सूची में नाम दर्ज हैं।
दरअसल, मतदाता सूची की गड़बड़ियां दूर करने के लिए पहले एसआईआर हुआ, अब एसएसआर की प्रक्रिया चल रही है। मकसद एक ही है-मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, लेकिन जिले में सामने आईं प्रविष्टियां इस कवायद की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही हैं। कालपी, जालौन, उरई और कोंच से जुड़े आठ मामलों में मतदाता सूची के विवरणों का मिलान करने पर ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं। (संवाद)
केस-1-ऋतिक रोशन के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर
ऋतिक रोशन के मामले में ईपीआईसी नंबर आईडीएफ-2735009 में पोलिंग बूथ कंपोजिट अपर प्राइमरी स्कूल करमचंदपुर कमरा नंबर-1 है। वहीं, इसी नाम विवरण से बने एक अन्य ईपीआईसी नंबर आईडीएफ-2381929 में मतदान केंद्र कंपोजिट अपर प्राइमरी स्कूल करमचंदपुर कमरा नंबर-2 दर्ज है। इस प्रकार इनके एक ही बूथ के अलग-अलग कमरों में दो वोट हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
केस-2-हयाशाहिद के दो पहचान नंबर, मतदान केंद्र अलग-अलग
कालपी की हयाशाहिद के नाम पर ईपीआईसी नंबर आईडीएफ-2804714 और आईडीएफ-2782712 दर्ज हैं। दोनों में रिश्तेदार का नाम शाहिद बेग, उम्र 24 वर्ष और मकान नंबर पांच समान है। इनमें एक प्रविष्टि का मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल मुमताजबाद है, जबकि दूसरी का प्राइमरी स्कूल इटौराबावनी।
-- -- -- -- -- -
केस-3-मोहम्मद शैफ अली के नाम पर तीन ईपीआईसी नंबर
जालौन के मोहम्मद शैफ अली के नाम से तीन ईपीआईसी नंबर जेडजेयू-3470465, जेडजेयू-3471380 और जेडजेयू-3469012 दर्ज हैं। तीनों प्रविष्टियों में रिश्तेदार का नाम साबिर अली और उम्र 24 वर्ष समान है। पहली प्रविष्टि में मकान नंबर 73, दूसरी में मुरली मनोहर मकान और तीसरी में मकान संख्या शून्य दर्ज है। तीनों का मतदान केंद्र कंपोजिट नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल जालौन है।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस-4-रचना के नाम पर चार नंबर, चार अलग-अलग बूथ
रचना के नाम पर चार ईपीआईसी नंबर जेडजेयू-2431559, जेडजेयू-0666420, जेडजेयू-0758177 और जेडजेयू-2270346 दर्ज हैं। सभी प्रविष्टियों में रिश्तेदार का नाम अनिल कुमार और उम्र 37 वर्ष समान है, लेकिन मकान नंबर अलग-अलग हैं। इनके पोलिंग बूथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज रामनगर उरई, जिला परिषद भवन उरई व छत्रसाल इंटर कॉलेज तोपखाना जालौन हैं।
-- -- -- -- -- -- --
केस-5-अब्दुल आरिफ अंसारी के नाम पर दो नंबर, बूथ अलग
अब्दुल आरिफ अंसारी के नाम से ईपीआईसी नंबर जेडजेयू-3480761 और जेडजेयू-3454766 दर्ज हैं। दोनों प्रविष्टियों में रिश्तेदार का नाम अब्दुल जफर अंसारी और उम्र 26 वर्ष समान है। पहली प्रविष्टि में मकान संख्या शून्य और मतदान केंद्र टीएम पब्लिक स्कूल जेल रोड उरई दर्ज है। दूसरी में मकान संख्या पांच और मतदान केंद्र कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण उरई है।
-- -- -- -- -- -- -
केस-6-फैजान के नाम पर चार नंबर, एक ही बूथ
कोंच के फैजान के नाम पर ईपीआईसी नंबर एसकेए-3075579, एसकेए-3075637, एसकेए-3075686 और एसकेए-3075736 दर्ज हैं। चारों प्रविष्टियों में रिश्तेदार का नाम अनवार खान, उम्र 26 वर्ष और मकान नंबर 644 समान है। सभी का मतदान केंद्र जलकल ऑफिस कोंच दर्ज है। एक ही बूथ पर समान विवरण वाली चार प्रविष्टियों का मामला भी सत्यापन की जरूरत बताता है।
-- -- -- -- -- -- -
केस-7-शबनम के नाम पर दो नंबर, कालपी में बूथ अलग
शबनम के नाम पर ईपीआईसी नंबर आईडीएफ-2777266 और आईडीएफ-2848786 दर्ज हैं। दोनों में रिश्तेदार का नाम इश्तियाक खान, उम्र 27 वर्ष और मकान नंबर 374 समान है। पहली प्रविष्टि का मतदान केंद्र गर्ल्स प्राइमरी स्कूल रामबाग कालपी और दूसरी का आर्य कन्या इंटर कॉलेज कालपी है।
-- -- -- -- -- -- --
केस-8-मंगल शाह के नाम पर भी दो ईपीआईसी नंबर
मंगल शाह के नाम पर ईपीआईसी नंबर आईडीएफ-2694271 और आईडीएफ-2779622 दर्ज हैं। दोनों प्रविष्टियों में रिश्तेदार का नाम बाबू, उम्र 55 वर्ष और मकान नंबर 83 समान है। इनमें पहला मतदान केंद्र प्री सेकेंडरी स्कूल भदरेखी चढ़ा और दूसरा आर्य कन्या इंटर कॉलेज कालपी दर्ज है।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए एसआईआर प्रक्रिया की गई थी। जहां कमी रह गई है, उसे एसएसआर के माध्यम से दुरुस्त कराया जा रहा है।
- राजीव राज, जिला उप निर्वाचन अधिकारी

फोटो - 34 अलग ईपीआईसी पर जारी ऋतिक रोशन का वोटर कार्ड।- फोटो : 1