फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   House caught fire due to short circuit, household burnt to ashes

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

Mon, 10 Feb 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, household burnt to ashes
उरई। शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गृहस्थी का सामान जलने लगा। लोगों ने करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब एक लाख का नुकसान हो गया था। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के अटराकलां गांव निवासी राजमिस्त्री कमल दोहरे के घर में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखकर कमल की पत्नी शकुंतला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा डबल बेड, सोफा सेट, मोबाइल सहित गृहस्थी का सामान जल गया। कमल ने बताया कि उसके बेटे अनूप की शादी का भी सामान जल गया है। आग से उसका करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन ने मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed