फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,student,doctor,country love,social audit

धूम्रपान के दुष्परिणाम बता दूर रहने की दी सलाह

Wed, 09 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
hospital,student,doctor,country love,social audit
कालपी। धूम्रपान सेवन करने से व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। यह एक धीमा जहर है जो हमारे समाज को खोखला कर रहा है। यह विचार धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर महेवा विकास खंड के राजकीय हाईस्कूल सरसेला के सभागार में प्रधानाचार्य शिव कुमार प्रजापति ने व्यक्त किए। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ जालौन एवं अनुरागिनी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश-दुनिया और समाज में धूम्रपान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए 9 मार्च को नो स्मोकिंग-डे मनाया जाता है। इस वर्ष भी इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस जहर से बचाने के लिए प्रयास का है। धूम्रपान सेवन से कैंसर के कारण हर साल पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जान चली जाती है। इसलिए धूम्रपान से होने वाले नुकसानों के प्रति सचेत होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

अनुरागिनी संस्था के कार्यक्रम समन्वयक सत्यम मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रोगों के लक्षण और कैंसर के लक्षण तथा निकोटीन के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। बताया कि बुधवार और शुक्रवार को जिला पुरुष चिकित्सालय उरई में निशुल्क दवाओं एवं परामर्श के माध्यम से उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रानू ने मारी बाजी
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ जालौन की जिला सलाहकार तृप्ति यादव ने बताया कि धूम्रपान, तंबाकू इत्यादि नशीले पदार्थों से हमारे युवा अधिक प्रभावित हैं। इस आदत को छोड़ने के लिए जिला पुरुष चिकित्सालय से धूम्रपान छोड़ने की दवा निशुल्क प्राप्त की जा सकती है। धूम्रपान निषेध दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रानू प्रथम, योगेश द्वितीय और वर्षा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed