फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,rupees,doctor,drive away,teemardar

जिला क्षयरोग अधिकारी ने सीएचसी का किया निरीक्षण

Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
hospital,rupees,doctor,drive away,teemardar
कदौरा। जिला क्षयरोग अधिकारी ने गुरुवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियों पर जिम्मेदार अधिकारियों की फटकार लगाई। साथ ही सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 74 टीमों की ओर से डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर चलाए जा रहे अभियान की हकीकत परखने के लिए गुरुवार को जिला क्षयरोग अधिकारी सुग्रीव बाबू ने सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण विशेष अभियान की प्रगति रिपोर्ट देखी और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे सर्वे के बारे में जानकारी की। उन्होंने सीएचसी परिसर में स्थित क्षयरोग केंद्र का निरीक्षण किया और मरीजो की संख्या व उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 74 टीमें डोर टू डोर अभियान चलाकर कोविड-19 बुखार, क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की तलाश कर सूची बनाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 8 माह में 170 मरीज मिले हैं। इसमें 55 मरीज सही हो चुके हैं अन्य का इलाज चल रहा है। इन सभी को शासन से मिलने वाली धनराशि भी दी जा रही है। इस दौरान एसटीएस अश्वनी वर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed