फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,mla,woman,CMO,doctor

नारी को रुढ़िवादी विचारों से दूर रहना होगा

Wed, 01 Sep 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
hospital,mla,woman,CMO,doctor
उरई। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में बुधवार को विधायक गौरीशंकर वर्मा के मुख्य आतिथि में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृ वंदना सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि आज जरूरत है कि समाज में महिलाओं को अज्ञानता, संकुचित विचारों व रूढ़िवादी भावनाओं से निकालकर उसमें आर्थिक, सामजिक, शैक्षिक, राजनैतिक चेतना उत्पन्न करना। ताकि नारी भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। अगर नारी स्वस्थ रहेगी तो निश्चित रूप से घर परिवार के साथ ही हमारा समाज भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में 5000 रुपये प्रदान किये जा रहे हैं। सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ लेना चाहिए। योजना से लाभान्वित महिलाओं के साथ सेल्फी प्वाइंट के सामने विधायक ने सेल्फी ली।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक व सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने योजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीएमओ डॉ शर्मा ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के लिए पूरे देश में चलाई जा रही इस योजना को गति प्रदान के लिए एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा। योजना के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि योजनान्तर्गत जनपद में अब तक कुल 36011 महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इस दौरान महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एके त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय परिसर में इस योजना हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है। इस दौरान डीपीएम डॉ प्रेमप्रताप, डीपीसी अभिषेक मिश्रा,संजीव चंदेरिया आदि ने विचार रखे। उधर डकोर पीएचसी में भी मातृ वंदना सप्ताह का शुभारंभ किया गया। डाक्टर इदरीश मोहम्मद ने जागरुकता रैली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed