{"_id":"61febebf5284a9091e734a30","slug":"hospital-home-covid-19-doctor-vaccinated-orai-news-knp679056240","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ा संक्रमण, 90 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ा संक्रमण, 90 नए केस आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीसरी लहर में शनिवार को 90 और संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही तीसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1956 हो गई है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वह कोरोना के साथ दूसरों बीमारियों से भी पीड़ित थे। फिलहाल जिले में 448 सक्रिय मामले हैं।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि शनिवार को 90 नए मामले मिले हैं। इसके चलते सक्रिय मामले 448 हो गए। जिसमें 403 रोगी होम आइसोलेशन में तो 10 मरीज मेडिकल कालेज के एल-2 अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा दो मरीज लखनऊ और एक मरीज झांसी में भर्ती है। सर्वाधिक 28 संक्रमित उरई शहरी क्षेत्र में मिले हैं। 84 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ ने कहा कि संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, इसलिए लोग जांच कराने में कोताही नहीं बरतें। टीके की सभी डोज लगवाएं।
कालपी संवाद के अनुसार, चिकित्साधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह ने बताया कि नगर में सक्रिय मरीजों की संख्या 12 है। उन्होंने कहा कि सभी सक्रिय मरीजों को आठ दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
----
अभियान में 400 को लगा टीका
कालपी। चार चिकित्सीय टीमों ने नगर के अलग-अलग इलाकों में 400 लोगों को टीका लगाया। डॉ. सुंदर सिंह व डॉ. शेख शहरयार ने बताया कि सीएचसी में दो टीमों तथा नगरीय पीएचसी उदनपुरा में दो टीमों ने टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि जिले की जनसंख्या 60 हजार है। इनमें अधिक से अधिक लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। 25 हजार लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 15-18 से वर्ष के 3622 किशोरों में से 82 फीसदी को डोज दी जा चुकी है। (संवाद)