फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,DM,CMO,jhansi mirjapur national higway,mandalayoukta

कमिश्नर की पहल पर महिला अस्पताल को मिलेगा बेहोशी वाला चिकित्सक

Fri, 03 Jun 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
hospital,DM,CMO,jhansi mirjapur national higway,mandalayoukta
उरई। झांसी मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने जिला महिला अस्पताल में एक बेहोशी वाला डॉक्टर तैनात किया है। अब ऑपरेशन के दौरान मरीजों को असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में निश्चेतक (बेहोशी वाला डॉक्टर) तैनात नहीं है। यह मामला संज्ञान में आया तो पता चला कि चिकित्सालय में तैनात चिकित्साधिकारी डॉक्टर पवन कुमार सैफई में परास्नातक करने के लिए गए थे। उनका कोर्स 30 अप्रैल को पूरा हो चुका है पर वह अभी तक कार्यमुक्त कर मूल तैनाती स्थल पर नहीं भेजा गया है। महिला चिकित्सालय में सिजेरियन प्रसव सेवाओं के लिए निश्चेतक की आवश्यकता को देखते हुए पवन कुमार को तत्काल सैफई से कार्यमुक्त कर मूल तैनाती स्थल महिला चिकित्सलाय में पुन: तैनात कराने के लिए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद को पत्र लिखा ताकि जनपद में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके।

---------------
सुबह 10 से 11 तक कार्यालय में मिलेंगे सीएमओ
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन के निर्देशानुसार वह अपने कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से 11 बजे तक जनता से मिलने तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए उपलब्ध रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed