फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,covid 19,CMO,vaccinated,rtpcr

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, उसके दोनों बेटे संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,CMO,vaccinated,rtpcr
उरई। जिले में कोरोना का संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है। सोमवार को एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। जबकि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की गई तो उसके दो बेटों समेत चार लोग और संक्रमित निकले। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर की गई जांच में कुल 57 लोग और संक्रमित मिले है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 183 हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक जिले में अब तक 11,10,835 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 11,775 लोग संक्रमित निकले है। जबकि 11,390 ठीक हो चुके हैं। 202 लोगों की अब तक मौत हुई है। फिलहाल 183 सक्रिय केस है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, शहर के मोहल्ला श्यामनगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शुगर और बीपी का भी मरीज था। शुगर बढ़ने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जब जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित निकला। उसकी घर पर मौत हो गई। उसके दो बेटे भी कोरोना संक्रमित है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर सैनिटाइजेशन और कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम किया। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, एंटीजन जांच में छह, ट्रूनेट जांच में तीन और शेष आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। जो भी मरीज आए है, यदि होम आइसोलेशन में है तो कोरोना के नियमों का पालन करें। दिक्कत हो तो कंट्रोल रूम में फोन कर कोविड अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी मरीज पॉजिटिव आए है उनके संपर्क के लोगों की कोरोना की जांच करा सकते हैं। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही कोरोना की दोनों डोज अनिवार्य रुप से लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed