फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Holi got fever, buzzing market

चढ़ा होली का खुमार, बाजार गुलजार

Tue, 22 Mar 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 22 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Holi got fever, buzzing market
होली पर उमड़ी भीड़ के कारण मुख्य बाजार में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
होली से एक दिन पूर्व मंगलवार को त्योहार का खुमार बाजार पर नजर आया। दिन भर खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार नजर आए। मिठाई से लेकर रेडीमेड गुझिया, नमकीन, पापड़ी खूब बिके। बच्चे भी त्यौहार की तैयारी में पीछे नजर नहीं आए। परिवार के साथ बाजार आए बच्चों ने भी अपने पसंद की पिचकारियां, मास्क, रंग, गुलाल, टोपियां आदि खरीदीं। मुख्य
विज्ञापन


बाजार में भगत सिंह चौराहे से लेकर इलाहाबाद बैंक तिराहे तक दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रही। होली पर शहरियों में गजब का उत्साह है। पिछली बार की अपेक्षा महंगाई तो खासी बढ़ी है लेकिन इसका बाजार पर कोई विशेष असर नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि कई दिनों से बाजारों में रंगत नजर आ रही है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद बाजार
विज्ञापन


खुला  रहा। सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ती दिखी। घंटाघर पर सजीं रंगों व पिचकारियों की दुकानों पर बच्चे खासी संख्या में दिखाई दिए। इस बार महंगी पिचकारियों की बिक्री भी खूब
विज्ञापन
विज्ञापन


हुई। 100 रुपए से लेकर 600 रुपए तक की पिचकारियों की डिमांड सबसे ज्यादा रही। इसके अलावा लोगों ने बाजार में सिंथेटिक खोया की भरमार को देखते हुए रेडीमेड गुझिया खरीदी। इससे मिठाई विक्रेताओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। रेडीमेड चिप्स की भी खूब खरीदारी हुई। त्योहार के चलते मुख्य मार्ग पर दिन भर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में कम दिखा उल्लास
इस बार की होली किसानों के लिए उल्लास लेकर नहीं आ सकी। त्योहार से पूर्व जिले में हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसान सदमे में है। पहले से ही सूखा की मार झेल रहा है। इस बार भी सर्दी कम पड़ने से फसल कमजोर थी। ओलावृष्टि हो जाने से फसल पूरी तरह बर्बाद ही हो गई। इससे किसानों को अब खाने तक के लाले पड़ गए हैं। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होली का उल्लास कुछ कम नजर आ रहा है।

हरे व गुलाबी रंग की रही मांग
बाजार में हरे व गुलाबी रंग की मांग सबसे ज्यादा है। इस बार लाल रंग को कुछ कम पसंद किया जा रहा है। लोगों का रुझान हरे व गुलाबी रंग की ओर ज्यादा है। सस्ते के बजाए लोग महंगा व बिना केमिकल वाला रंग खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


रंग-बिरंगी टोपियां भी हैं आकर्षण
इस बार होली पर रंग बिरंगी टोपियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। गोल टोपी व कैप काफी पसंद की जा रही है। इन टोपियों में लगे रंग बिरंगे बाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस तरह की टोपियां खरीदकर लोग पूरी तरह होली के रंग में रंगने को बेताब नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed