फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Himani shot put, Varun won

गोला फेंक में हिमानी, वरुण जीते

Wed, 19 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 19 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Himani shot put, Varun won
गोला फेंक प्रतियोगिता में विजयी हिमानी शुक्ला को पुरस्कार करते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिंडारी व जनपद के सभी बीटीसी संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को एडीएम आरके सिंह की मौजूदगी में समापन हो गया। इस मौके पर उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोला फेंक में हिमानी शुक्ला व वरुण, दौड़ में श्यामेंद्र व
विज्ञापन


जूली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिंडारी व बीटीसी के दस महाविद्यालयों की राजकीय इंटर कालेज उरई के मैदान में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में बुधवार को बालिका वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता, भाला फेंक, रंगोली, दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। गोला फेंक में बालिका में हिमानी शुक्ला (डायट पिंडारी) प्रथम रही।
विज्ञापन


बालक वर्ग में कुंअर वरुण प्रताप सिंह प्रथम रहे। बालकों की 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मी देवी महाविद्यालय के श्यामेंद्र सिंह, बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में एसपीएस मई की कु. जूली प्रजापति प्रथम, नेहा यादव द्वितीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति पटैरिया (एसपीएस मई) प्रथम, मुस्कान रावत द्वितीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में वरुण प्रताप सिंह (डायट
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंडारी) प्रथम, आशुतोष कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे। भाला फेंक बालिका में रोहिणी गुप्ता प्रथम, कु. शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जूली राजपूत प्रथम, हिमानी शुक्ला दूसरे नंबर पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालकों में अभिषेक बादल प्रथम, सौभाग्य दीक्षित द्वितीय रहे। निर्णायकों की भूमिका छेदालाल चंदेल, उमाकांत

श्रीवास्तव, वीरपाल सिंह, पुुरुषोत्तम कुशवाहा ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी आरके सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन में खेलकूद भी आवश्यक है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। हारजीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलों में शामिल हों। उन्होंने प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र, छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल


पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान महेंद्र पटेल, राकेश विश्वकर्मा, आशुतोष पांडे, हाकिम सिंह यादव, मुन्नीलाल वर्मा, विजय शंकर तिवारी, उमेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed