फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   High temperature, half hand pump bad, how will thirst quench

पारा हाई, आधे हैंडपंप खराब, कैसे बुझेगी प्यास

Wed, 27 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
High temperature, half hand pump bad, how will thirst quench
कोच में लोडर में बर्तन भर कर पानी भरने जाते लोग - फोटो : ORAI
कोंच। तपती गर्मी में पानी का संकट बढ़ने लगा है। नगर के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में इलाकाई लोगों को पानी के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है। जिले में अधिकतम तापमान जहां 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, नगर में करीब 534 हैंडपंप हैं। इनमें करीब आधे हैंडपंप पानी नहीं दे रहे लेकिन जलसंस्थान के अधिकारी कागजों में 10-12 ही खराब दिखा रहे हैं। बता दें कि बीते हफ्ते भर में पारा तेजी से चढ़ा है। इससे चलताऊ हैंडपंपों का पानी भी कम हो गया है। इलाकाई लोगों को पानी के लिए दूसरे मोहल्लों तक जाना पड़ रहा है। कोई साइकिल से तो कोई मोटर साइकिल से पानी ढोता नजर आ रहा है। हैंडपंपों की भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की भी अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए लोग बर्तनों के साथ भीड़ का हिस्सा बने नजर आते हैं। इलाके हरीशचंद्र तिवारी, मिरकू महाराज आदि का कहना है कि जल संस्थान यदि गर्मी से पहले ही बिगड़े हैंडपंपों की सुध ले लेता तो इतना जल संकट शायद न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में है ज्यादा संकट : जवाहर नगर नईबस्ती तिराहा, सुभाषनगर, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, गोखलेनगर, प्रतापनगर, जयप्रकाश नगर, मालवीय नगर और आजाद नगर। उधर, जलसंस्थान के जेई प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि बीते दिनों लॉकडाउन के कारण हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो सकी। करीब आधा दर्जन हैंडपंप रीबोर के लिए हैं जिनकी सूची जल निगम को भेेज दी गई है। जल्द ही ठीक भी करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed