{"_id":"62d062de684ebc3f3829523b","slug":"helicopter-landing-rehearsal-on-expressway-pm-s-rally-on-16-orai-news-knp70757278","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हेलिकॉप्टर उतार की रिहर्सल, पीएम की रैली 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हेलिकॉप्टर उतार की रिहर्सल, पीएम की रैली 16 को
विज्ञापन
जालौन के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार्यक्रम का जायजा लेता सेना का हेिलकॉप्टर।
- फोटो : ORAI
नवनीत सहगल, आधे दिन सुरक्षा बलों के कब्जे में रहा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने 16 जुलाई को आ रहे हैं। इस दौरान उनकी कैथेरी में जनसभा भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार का आधा दिन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पूरी तरह से सुरक्षा बलों के कब्जे में रहा। एक्सप्रवेसवे पर जहां प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरना है, उस जगह पर तीन बार हेलिकॉप्टर उतारकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। दोपहर में टेस्टिंग के बाद लगभग एक बजे हेलिकॉप्टर रवाना हो गया। उधर, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल भी सभास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने मीडिया, पत्रकारों के लिए बनाई गई दीर्घा का भी जायजा लिया। उन्होंने पत्रकार दीर्घा को और बड़ा करने का निर्देश दिया है।
प्रशासन, पुलिस और सुरक्षाबलों ने गुरुवार को संयुक्त रिहर्सल किया। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कैथेरी स्थित टोल प्लाजा के पास रखा गया है। यहीं पर उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री कार से सभा स्थल तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम दो दिन बाद है, इसको लेकर सुबह से ही कवायद शुरू कर दी गई थी। दोपहर तक एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बंद रहा। वहां पर काम करने वाले लोगों को भी वहां से हटा दिया गया, अधिकारी भी पूरी तरह से मौके पर जमे रहे।
--------------
जीप से लेंगे जायजा, रिमोट से करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री एक्सप्रेसवे पर उतरने के बाद जीप में बैठकर उसका जायजा लेंगे। इसके बाद वे सभास्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर वे रिमोट से एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
-------------------
बनारसी कलाकार उकेर रहे बुंदेलखंड का गौरव
प्रधानमंत्री के सभा स्थल के पास ही बुुंदेलखंड से जुड़े गौरव को बालू को आकार देकर उकेरा जा रहा है। इसमें झांसी का किला, रानी लक्ष्मीबाई, गोस्वामी तुलसीदास के चित्र बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को कलाकार इसको फाइनल टच देते नजर आए। इसमें डिफेंस कॉरिडोर को भी शामिल किया गया है। बुंदेलखंड के गौरव के सजाने के लिए बनारस से कलाकार बुलाये गये हैं।
---------------