{"_id":"6215269a433a6865ba63fbe0","slug":"helath-news-orai-news-knp682037629","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, आठ नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, आठ नए केस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए बैठे लोग।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में कोरोना का कहर फिर से तेज हो गया है। मंगलवार को आठ पॉजिटिव मामले है जबकि एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत भी हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,904 हो गई है। इसमें 13646 ठीक हो चुके हैं। जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 12,00,421 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 1252 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी 85 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। उसे 20 फरवरी को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे आयु संबंधी भी बीमारियां थी। सुबह महिला की मौत हो गई। अब स्वास्थ्य टीम उसके परिवार के सैंपल लेकर उनकी जांच करा रही है। साथ ही परिजनों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसलिए कोरोना संबंधी नियमों का पालन करें। कोरोना संबंधी लक्षण होने पर अपनी जांच कराएं और कोरोना की सभी डोज भी लगवाए।