फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Heavy vehicles will not be able to come in the city

शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be able to come in the city
उरई। रविवार को गृहमंत्री के आगमन के मद्देनजर वाहनों का रूट बदला रहेगा। गोविंदम तिराहा, राठ रोड हाईवे ब्रिज, बड़ागांव, कोंच रोड, जालौन चुंगी एवं चुर्खी बाईपास की ओर से आने वाले बड़े वाहन शहर में रविवार सुबह से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। झांसी से औरैया आने-जाने वाले सभी वाहन कोंच होकर जाएंगे। कानपुर से जालौन जाने वाले बड़े वाहन जोल्हूपुर से मदारीपुर कुठौंद होकर जाएंगे। इलाहाबाद बैंक तिराहा से शहीद भगत सिंह चौराहा व आंबेडकर चौराहा से शहीद भगत सिंह चौराहा तक सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह शहीद भगत सिंह चौराहा से टाउन हॉल तिराहा, करमेर रोड, स्टेशन रोड पर भी सार्वजनिक वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

जनसभा में आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गई है। इसमें कानपुर की ओर से आने वाली बसें इकलासपुरा चौराहे के पास मैदान में खड़ी कराई जाएंगी। कार व जीप उरई क्लब में खड़ी होंगी। झांसी व कोंच की ओर से आने वाली बसें कोंच रोड स्थित मोदी ग्राउंड में खड़ी होंगी। कार व जीपें सनातन धर्म इंटर कालेज ग्राउंड में खड़ी करवाई जाएंगी। जालौन की ओर से आने वाली बसें, कार व जीपें एनसीसी ग्राउंड में खड़ी होंगी। राठ रोड की ओर से आने वाली बसें गल्ला मंडी उरई व कार, जीपें बेरी वाले बाबा ग्राउंड में खड़ी कराई जाएंगी। करमेर रोड से आने वाले वाहन ड्रीम इंडिया स्कूल के पास ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। स्थानीय कार व जीपें टाउन हॉल के सामने प्रदर्शनी ग्राउंड में पार्क की जाएंगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले दो पहिया वाहन तहसील परिसर उरई में खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन

--
सड़कों के गड्ढे भरे, स्ट्रीट लाइटें सही कराईं
उरई। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर शनिवार को शहर के सभी गड्ढों को भरवाने का काम किया गया। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटें भी दुरुस्त कराने का काम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी से भी जाएंगे लोग
कालपी। गृह मंत्री की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। लोगों को सभा में ले जाने के लिए दर्जनों बसें लगाई गई हैं। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। (संवाद)

व्यापारियों को दिए पीले चावल
रामपुरा। रैली और जनसभा में जन सहभागिता के लिए नगर चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने व्यापारियों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया। इस दौरान अंकुर मिश्रा, जितेंद्र निषाद, संतोष चक, ब्रजेश कठिल, रामकुमार कठिल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed