{"_id":"65f75665a111d45b050185d4","slug":"heavy-vehicles-are-being-removed-by-removing-low-height-girders-from-the-damaged-bridge-orai-news-c-224-1-ori1004-112335-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: क्षतिग्रस्त पुल से लो हाइट गर्डर हटाकर निकाल रहे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: क्षतिग्रस्त पुल से लो हाइट गर्डर हटाकर निकाल रहे भारी वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। उरई-कोटरा मार्ग पर अजनारी गांव के पास करीब एक साल से क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों का आवागमन नहीं थम रहा है। पूर्व में क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों की रोकथाम के लिए गर्डर और दीवार खड़ी कर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था, लेकिन कुछ महीने बाद रात में किसी ने हटाकर रास्ता फिर से खोल दिया, जबकि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से पुल के समानांतर एक बाईपास मार्ग बनाया गया है।
प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से ही इसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है लेकिन फिर भी यहां से रात में भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए प्रांतीय खंड ने जिला प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया गया है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों को रोकने की मांग की गई है।