फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Heavy traffic jam for one hour near Jail Chowki, trouble

Jalaun News: जेल चौकी के पास एक घंटे भीषण जाम, परेशानी

Wed, 04 Dec 2024 12:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 04 Dec 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam for one hour near Jail Chowki, trouble
उरई। गेस्ट हाउसों के आसपास पार्किंग स्थल न होने से लोग सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार रात करीब एक घंटे तक जेल रोड पर लोग भीषण जाम में फंसे रहे। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान एक बरात भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

शहर के जिला परिषद से जेल रोड तक जाने के लिए करीब दस गेस्ट हाउस हैं। लेकिन इन गेस्ट हाउसों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को सहालग होने पर लोगों ने अपने अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इससे माधव पैलेस से लेकर जेल तक भीषण जाम लग गया। लोग जाम में करीब एक घंटे के लिए फंस गए।
विज्ञापन

इस दौरान एक बरात भी जाम में फंस गई और बराती गेस्ट हाउस में जाने के इंतजार में अपने अपने वाहनों में जाम खुलने की स्थिति देखते रहे। किसी तरह जेल चौकी पुलिस ने जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। लोगों का कहना है कि वाहन पार्किंग न होने से सड़क किनारे लोग अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed