{"_id":"b5994d630ed975ae3bc87c31558dfb6f","slug":"healthy-mind-resides-in-a-healthy-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ शरीर में रहता है स्वस्थ दिमाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ शरीर में रहता है स्वस्थ दिमाग
अमर उजाला ब्यूूराे, उरई
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
समारोह का समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश
विज्ञापन
चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर
किया। समारोह को संबोधित करते हुुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ शरीर में स्वस्थ
दिमाग का निवास होता है।
छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि एसडीएम कालपी गोरेलाल शुक्ला ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाएं निकलकर बाहर आती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने कहा कि खेलकूद से छात्र-छात्राओं का सामाजिक व नैतिक विकास होता है। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में जूनियर बालक वर्ग में चौधरी गजेंद्र सिंह इंटर कालेज के अजय प्रताप 800, 1500 मीटर, 300 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। वहीं, वीरसिंह इंटर कालेज बबीना के राहुल का गोला फेंक, लंबी कूद में दबदबा रहा।
सीनियर बालक वर्ग में समर सिंह इंटर कालेज रामपुरा केे विपिन कुमार ने लंबी कूद व 100 मीटर दौड़ में अपना परचम लहराया। बालिका व जूनियर वर्ग में एसआर बालिका इंटर कालेज उरई की प्रिंसी राठौर ने गोला फेंक व 600 मीटर की दौड़ में कब्जा किया।
बालिका जूनियर वर्ग में गांधी इंटर कालेज गढ़गुवा की अंकिता शर्मा ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ में बाजी मारी। वहीं, एसआर बालिक इंटर कालेज की दिव्या सेंगर ने गोला फेंक व लंबी कूद पर कब्जा किया।
सीनियर बालिका वर्ग मेे एसआर बालिका इंटर कालेज उरई की अंजू गोस्वामी ने 400 मीटर की दौड़ व लंबी कूद में कब्जा किया। वहीं, इंटर कालेज कुसमिलिया की राजश्री ने 800,1500 व 5000 मीटर की दौड़ में परचम फहराया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर क्रीड़ा सचिव हाकिम सिंह, मुन्नीलाल वर्मा, डीके श्रीवास्तव, रामनाथ जाटव, पुरुषोत्तम कुशवाहा, उत्तम निरंजन अदि मौजूद रहे।