फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   he body was thrown on the highway by killing a young man

युवक की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका

Tue, 28 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Tue, 28 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
he body was thrown on the highway by killing a young man
murder

कालपी कोतवाली क्षेत्र में पुल के पास हाईवे पर सुबह एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की गर्दन पर पेचकस के घाव थे और मफलर से गला कसा हुआ था। इससे युवक की निर्मम हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह राहगीरों ने कालपी के नए पुल के ठीक सामने हाईवे पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। शव देखने के लिए लगी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए हाईवे का यातायात भी बाधित हुआ। युवक के गले में पेचकस के घाव थे और मफलर भी गले में कसा था।
विज्ञापन


इससे आशंका जताई जा रही है कि पेचकस से गोदने के बाद युवक की गला कस कर हत्या की गई है। काफी प्रयास के बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंजार है। जल्द पूरे मामले की गुत्थी सुलझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंधों में हत्या की आशंका
युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। इससे अवैध संबंधों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसका खुलासा भी शिनाख्त के बाद ही हो सकेगा।

कानपुर देहात की ओर से शव लाने की आशंका
शव हाईवे पर दायीं ओर पड़ा था। आशंका है कि किसी वाहन से शव को भोगनीपुर की ओर से लाया गया और ड्राइविंग सीट के बायीं ओर से उसे फेंका गया है।

सोमवार दोपहर को की गई हत्या
घाव से निकला खून सूख चुका था और गले का मफलर भी कुछ ढीला था। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या सोमवार की देर रात नहीं बल्कि दोपहर के वक्त की गई है।


आसपास के दुकानदारों से पूछताछ
किस वाहन से शव को फेंका गया है, इसकी जानकारी करने के लिए कालपी पुलिस आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस की मानें तो शव फेंकने वाले वाहन का जल्द पता लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed