फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Haryana police reached Konch for killing and robbing businessman

व्यापारी की हत्या, लूट में कोंच पहुंची हरियाणा पुलिस

Fri, 21 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Haryana police reached Konch for killing and robbing businessman
कोतवाली में डेरा डाले हरियाणा पुलिस - फोटो : ORAI
कोंच। साल भर पूर्व हरियाणा में व्यापारी की हत्या व लूट के मामले में वहां की पुलिस ने कोंच में दबिश देकर एक हाफिज को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हरियाणा पुलिस अभी भी कोंच में पूछताछ कर झांसी में दबिश देने गई है। कोंच इंस्पेक्टर इमरान खान का कहना है कि हरियाणा पुलिस की हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में मानेसर रोड पर करीब एक साल पूर्व एक व्यापारी की हत्या के बाद 72 लाख की लूट हुई थी। इसी मामले में हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को कोंच क्षेत्र में दबिश दी। हरियाणा पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त लूटा गया व्यापारी का मोबाइल जब ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। मुंबई में पुलिस ने कोंच के एक युवक से मोबाइल बरामद कर लिया, लेकिन उक्त युवक ने बताया कि मोबाइल उसने कोंच के आजाद नगर निवासी एक हाफिज से खरीदा था।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम हरियाणा पुलिस उक्त युवक को लेकर कोंच आई और कोतवाली पुलिस की मदद से हाफिज को भी हिरासत में ले लिया। दोनों संदिग्धों से हरियाणा पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी ज्यादा कुछ निकल कर सामने नहीं आया है जिससे फिलहाल हरियाणा पुलिस अभी यहीं डेरा डाले है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस पूरी गंभीरता बरत रही है। हरियाणा पुलिस के एसआई मंजीत सिंह, सिपाही रोहित व अमरजीत सिंह भी फिलहाल इस प्रकरण में अधिक कुछ भी नहीं बता रहे हैं। कोतवाल इमरान खान ने बताया है कि हरियाणा पुलिस के कुछ कर्मी हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को पूछताछ करने के बाद यहां सुपुर्दगी में देकर झांसी गए हुए हैं। उनके लौटकर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed