फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   happy new year

फूलों संग चेहरे भी खिले, मंदिरों में भी भीड़

Fri, 01 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
happy new year
कोच में न्यू ईयर पार्टी में केक खिलाते छात्र-छात्राएं - फोटो : ORAI
उरई। नए साल की अगवानी के लिए भले ही बंदिशें थी लेकिन उसके स्वागत में किसी तरह का भी बंधन नहीं था, लिहाजा शुक्रवार की सुबह से ही लोगों ने नए साल का उत्साह नजर आ रहा था। इस उत्साह के साथ ईश्वर के प्रति श्रद्वा भाव भी कम नहीं था, तभी तो पूरे दिन होटल और रेस्टोरेंट के अलावा मंदिरों में भी श्रद्वालुओं के पहुंचने का तांता सा लगा रहा। गुलाब, गेंदा, चमेली के गुच्छे आदि फूलों की जमकर खरीदारी हुई। सभी ने कोरोना की कड़वी यादें भुलाने के लिए आए नए साल का बांहे फैलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही राठ रोड स्थित मौनी मंदिर, जिला परिष्द रोड के मंशापूर्ण और जेर रोड स्थित ठड़ेश्वरी मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मंदिरों को पहुंचे। ठड़ेश्वरी मंदिर में भंडारा भी किया गया। मंदिरों के आसपास सजी फूलों की दुकानों पर भी छोटे फूलों की 20 रुपये से लेकर बड़ बड़े बुके 1000 से 3000 रुपये तक में बिके। लोगों ने एक-दूसरे को बुके और फूलों के साथ नए साल की बधाई दी। वहीं गुरुवार की रात भले ही होटल और रेस्टोरेंट में हर साल की तरह मस्ती न हुई हो लेकिन शुक्रवार को परिवार के संग पहुंचे लोगों ने खाने पीने के लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। राठ रोड के विजय विक्रम रिसोर्ट में बच्चों के लिए विशेष झूलों का भी इंतजाम किया गया था। उधर, कोंच कस्बे में भी होटल और रेस्टोरेंट में लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए।
विज्ञापन

छुड़ाई आतिशबाजी, घरों में भी काटा केक
जालौन। गुरुवार की रात जैसे ही घड़ी की छोटी और बड़ी सुई 12 के अंक पर पहुंची नगर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को ‘हैप्पी न्यू ईयर’ कहकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आतिशबाजी भी की गई। शुक्रवार की सुबह लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार व इष्ट मित्रों की सुख समृद्धि की कामना की। कोरोना के चलते सार्वजनिक आयोजन तो नहीं हुए लेकिन लोगों ने घरों पर और सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर धमाल मचाया। घरों में भी केक काटकर और मिठाइयां खिलाकर नववर्ष का स्वागत किया गया। सर्दी कम होन के कारण भी शुक्रवार की सुबह से ही अपने प्रियजनों को फूलों के गुलदस्ते, गुलाब के फूल, चॉकलेट, डायरी, परफ्यूम आदि उपहार स्वरूप देते नजर आए। इसी तरहं छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, मंडी परिसर स्थित हनुमान मंदिर, कामांक्षा देवी मंदिर आदि मंदिरों पर नव वर्ष के सूर्य की पहली किरण जब पड़ी तो मंदिरों की छटा अलग ही बन पड़ी। नव वर्ष पर लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने परिजनों व ईष्ट मित्रों की सुख समृद्धि की कामना की।

मिकी माउस पर मस्ती करती लड़कियां

मिकी माउस पर मस्ती करती लड़कियां- फोटो : ORAI

राठ रोड स्थित संकटा माता मंदिर पर दर्शन भक्त

राठ रोड स्थित संकटा माता मंदिर पर दर्शन भक्त- फोटो : ORAI

नव वर्ष पर बुके तैयार करता माली

नव वर्ष पर बुके तैयार करता माली- फोटो : ORAI

डीजे पर धमाल मचाते युवा

डीजे पर धमाल मचाते युवा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed