फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hair salon vandalized on demand of haircutting money

हेयर कटिंग के पैसे मांगने पर सैलून में तोड़फोड़

Fri, 19 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hair salon vandalized on demand of haircutting money
जालौन। हेयर कटिंग की दुकान पर कटिंग कराने के बाद ग्राहक से रुपये मांगना दुकानदार को मंहगा पड़ा। ग्राहक ने दुकानदार के साथ मारपीटकर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। उधर, खंडेराव में पत्नी के साथ मारपीट के मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ग्राम लहचूरा निवासी रोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव में ही हेयर कटिंग की दुकान किए है। वहां गांव के ही बिहारीलाल कटिंग कराने के लिए आए। कटिंग कराकर जब वह जाने लगे तो उसने रुपये मांग लिए। इस पर वह गालीगलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने न केवल मारपीट की बल्कि दुकान में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में मोहल्ला खंडेराव निवासी नीतू ने पुलिस को बताया कि उनके पति ईतेश आए दिन उसके साथ गालीगलौज व मारपीट करते रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसके साथ अकारण ही लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। उसे चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी स्वाति पत्नी राहुल ने बताया कि उसके पति पास में ही काम पर गए थे। रात में वह कमरे का दरवाजा बंद कर सो रही थी। तभी देवर अजीत ने कमरे में पर्स रखे होने की बात कहकर दरवाजा खुलवा लिया। जब उसने दरवाजा खोला तो देवर ने गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने ससुर को बुला लिया और सभी मिलकर उसे मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने पति बुला लिया। जब उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed